Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Railway Updates: धनबाद-गोमो-पारसनाथ-कोडरमा रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख

Railway Updates: यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने कानपुर-कोलकाता के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन धनबाद-गोमो-पारसनाथ-कोडरमा मार्ग से संचालित होगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04157 कानपुर-कोलकाता स्पेशल का परिचालन 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को चलेगी।


यात्रियों से आरक्षण कराने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपना आरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और समय-सारणी की अद्यतन जानकारी संबंधित रेलवे स्टेशन से प्राप्त करने की सलाह दी गई है। रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेन के परिचालन से इस मार्ग पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !