Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Ramgarh News : चुटुपालू घाटी में फिर ब्रेक फेल ट्रेलर का कहर, दो कारों को मारी टक्कर

Ramgarh News : रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित चुटुपालू घाटी में शनिवार को एक बार फिर ब्रेक फेल ट्रेलर के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेलर (CG 10 BS 1519) ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि कारों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हुए एलपीजी टैंकर को हटाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आया ब्रेक फेल ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट कार और एक फ्रॉन्क्स कार से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को आगे खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पहले से एक लेन बंद होने और ट्रैफिक नियंत्रित रहने के कारण लंबा जाम नहीं लगा।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यदि उस समय सड़क पर सामान्य यातायात होता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !