Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Ranchi Crime News: रांची में हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

Ranchi Crime News: रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार और गोली के साथ किसी बड़ी घटना की तैयारी में जुटे हैं.

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हटिया रोड स्थित नेपाली कॉलोनी रोड नंबर-10 के पास एक नीले रंग की स्विफ्ट कार को रोका. तलाशी के दौरान कार से एक देसी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद की गईं.

इसके अलावा वाहन से दो चाकू, दो लोहे की रॉड, एक लोहे और एक लकड़ी की बेसबॉल स्टिक समेत पांच मोबाइल फोन भी मिले. पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित मिंज उर्फ लवेंडर, गुड्डू उर्फ राकेश रंजन और रोहित महली के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पूर्व में भी इनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हो चुकी है. मामले में आगे की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !