Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Ranchi News: चोरी के शक में युवक को महिला के कपड़े पहनाकर घुमाया, पुलिस ने हिरासत में लिया

Ranchi News: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ने के बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया. ग्रामीणों ने युवक को महिला के कपड़े पहनाकर पूरे गांव में घुमाया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार, झिरी गांव में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. इसी बीच गुरुवार को लोगों ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा. ग्रामीणों का आरोप है कि युवक के पास चोरी के जेवरात मिले थे.

इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को महिला परिधान पहनाया और गांव में घुमाया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद ओरमांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया.

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और बरामद सामान की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक का किसी चोरी गिरोह से संबंध है या नहीं और क्या वह पहले हुई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !