Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-14

Ranchi News: जगन्नाथपुर के अपर हटिया में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

Ranchi News: रांची स्थित जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया में 20 वर्षीय हर्ष कुमार साहू की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. हर्ष का शव उसके घर के कमरे में मिला. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

रात में दोस्त के साथ कर रहा था काम
हर्ष अपर हटिया निवासी दिनेश कुमार साहू का बेटा था. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह लाइट डेकोरेशन का काम करता था. मृतक के पिता के अनुसार, रविवार रात हर्ष अपने दोस्त अमन शाह के साथ गोदाम में काम कर रहा था. दोनों करीब रात 2 से 2:30 बजे तक काम करते रहे. काम खत्म होने के बाद अमन दूसरे कमरे में सोने चला गया.

सुबह दरवाजा नहीं खुला तो हुआ शक
सुबह हर्ष के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद किराएदार ने खिड़की से अंदर देखा तो हर्ष फंदे से लटका मिला. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया.

यूडी केस दर्ज, कारणों की जांच जारी
हर्ष के पिता के आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर्ष के परिजनों के साथ उसके दोस्त अमन शाह से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !