Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Ranchi News: देवघर की बेटी पलक ने रचा इतिहास, भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह

Ranchi News: रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) की अंडर-19 महिला क्रिकेटर कुमारी पलक का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। श्रीलंका टीम के भारत दौरे के दौरान होने वाली वनडे और टी-20 श्रृंखला के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के साथ पलक रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।



लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
पलक पिछले कई वर्षों से रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थीं। उनकी मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल का ही परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। पलक की इस बड़ी उपलब्धि पर RDCA और JSCA ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ओरमांझी क्रिकेट क्लब से शुरू हुआ सफर
पलक ने क्रिकेट की शुरुआत ओरमांझी क्रिकेट क्लब से की थी। उनके कोच पंक्षित कुमार महतो हैं और आज भी वह उनके मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। कोचिंग और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने जिला, राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है।

मां के सपनों को किया साकार
देवघर की रहने वाली पलक पिछले करीब 14 वर्षों से रांची में परिवार के साथ रह रही हैं। वह राम टहल इंटर कॉलेज, ओरमांझी की छात्रा हैं। पलक के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, जबकि उनकी मां संगीता भगत महिला थाना में कार्यरत हैं। मां की प्रेरणा और अपने संघर्ष के बल पर पलक ने भारतीय टीम में जगह बनाकर राज्य और परिवार का नाम रोशन किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !