Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा चौक पर यात्री बस पर फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Ranchi News: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास मंगलवार रात उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क पर एक यात्री बस को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. घटना रात करीब दस बजे की बताई जा रही है. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में मौजूद लोगों के बीच डर और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने जीवन ज्योति नामक यात्री बस पर गोली चलाई. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और मौके पर तनाव का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पीसीआर और पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस को देखते ही भागने लगे अपराधी, एक आरोपी गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा किया. पुलिस की कार्रवाई से घबराकर बाइक सवार आरोपी मौके से भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया.
हालांकि उसके दो साथी अंधेरे और मौके की स्थिति का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे. पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर बस को निशाना क्यों बनाया गया और इसके पीछे अपराधियों की क्या मंशा थी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.

देर रात की घटना से इलाके में बढ़ी चिंता
अरगोड़ा चौक राजधानी रांची का व्यस्त इलाका माना जाता है. ऐसे में बीच सड़क पर यात्री बस पर फायरिंग की घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग भी इस घटना के बाद दहशत में हैं और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !