Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Ranchi News: रांची के पटेल नगर से दो मासूम लापता, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News: रांची के पटेल नगर इलाके से एक भाई और बहन के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. छह वर्षीय युवांश उर्फ तूफान और उसकी 10 वर्षीय बहन रोशनी कुमारी बीते 25 मई की दोपहर से घर नहीं लौटे हैं. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है.

बच्चों के पिता चिरंजीव महतो ने मामले की शिकायत झारखंड पुलिस के तहत जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगातार छानबीन की जा रही है.

जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दोनों बच्चे घर से कुछ दूरी की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं. इसके आधार पर पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों के कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि बच्चों के बारे में कोई सुराग मिल सके.

परिजनों ने बताया कि युवांश का इलाज चल रहा है, ऐसे में दोनों बच्चों के एक साथ गायब होने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है. बच्चों के नहीं मिलने से घर का माहौल बेहद गमगीन है.

परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9572650742 या जगन्नाथपुर थाना के नंबर 9431706169 पर सूचना दें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !