Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Ranchi News: रांची में शोर के खिलाफ एक्शन, 600 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर चकनाचूर

Ranchi: राजधानी की सड़कों पर कानफोड़ू शोर मचाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रांची पुलिस ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को शहर के ट्रैफिक विभाग ने एक कड़ा संदेश देते हुए जब्त किए गए 596 अवैध प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलवा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों में खौफ है जो अपनी बाइक और कारों में बदलाव कर शहर की शांति भंग कर रहे थे।


मरीजों और बुजुर्गों के दर्द पर पुलिस का मरहम

पिछले काफी समय से रांची के रिहायशी इलाकों और अस्पतालों के पास तेज आवाज वाले हॉर्न एक बड़ी समस्या बन गए थे। खासकर रात के समय मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों का शोर मरीजों और बुजुर्गों की नींद हराम कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यह केवल ट्रैफिक उल्लंघन नहीं, बल्कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इसके बाद ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक विशेष अभियान छेड़कर इन अवैध उपकरणों को जब्त किया गया।

सार्वजनिक रूप से नष्ट किए गए उपकरण

पकड़े गए उपकरणों को शनिवार को कचहरी स्थित ट्रैफिक लाइन में रोड रोलर के नीचे कुचल दिया गया। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि हमें लगातार स्थानीय नागरिकों और बुजुर्गों से शिकायतें मिल रही थीं। यह कार्रवाई एक चेतावनी है कि राजधानी की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक रूप से इन्हें नष्ट करने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है।

जारी रहेगा अभियान

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई महज एक दिन की नहीं है। आने वाले दिनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वैसे गैराजों पर भी नजर रखी जाएगी जो अवैध रूप से साइलेंसर मॉडिफाई करते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !