Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Ranchi News: रांची में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रमजान कॉलोनी की है, जहां एक किराए के मकान में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान आरिफ उर्फ सिंकू के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

किराए के मकान में मिला शव
बताया जा रहा है कि युवक लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।

आत्महत्या या हत्या, हर पहलू पर जांच
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर नहीं चल रही है, बल्कि हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !