Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Ranchi News: रांची में सेवानिवृत्त शिक्षकों की भावपूर्ण विदाई, उपायुक्त ने दी सुभकामनाएं

Ranchi News: रांची जिला प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भावुक और बेहद खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में “पेंशन दरबार” और विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की। 


सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मान, प्रशासन ने जताया आभार

इस कार्यक्रम में 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 1 कर्मचारी को उनके लंबे और समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी को शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


शिक्षकों के योगदान की सराहना, रिटायरमेंट पर पेंशन लाभ की सुविधा

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। उनके मेहनत से ही आने वाली पीढ़ी मजबूत बनती है। उन्होंने यह भी बताया कि अब कोशिश की जा रही है कि रिटायरमेंट के दिन ही सभी को पेंशन से जुड़े फायदे दे दिए जाएं, जिससे शिक्षकों को किसी तरह की परेशानी न हो।


उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन की नई शुरुआत में वे खुद को व्यस्त रखें, समाज सेवा करें और स्वस्थ व खुशहाल जीवन जिएं।


नए शिक्षक की नियुक्ति और अधिकारियों की उपस्थिति

इस मौके पर जगदीश्वर प्रमाणिक को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र भी दिया गया, जिनकी काउंसलिंग 2024 में हुई थी। इस कार्यक्रम में कई अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें जिला उप समाहर्ता बिवेक सुमन और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज शामिल थे।


जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया कि वह अपने कर्मचारियों, खासकर शिक्षकों के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !