Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Ranchi News: रांची में होटल पर बदमाशों की फायरिंग, वेटर को लगी गोली

Ranchi News: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शनिवार रात गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई है. कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में कुछ हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर फायरिंग कर दी. इस घटना में होटल का एक कर्मचारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.


लोगों के बीच अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश बाइक पर सवार होकर होटल के पास पहुंचे थे. इसके बाद वे होटल परिसर में दाखिल हुए और अचानक तीन से चार राउंड गोलियां चला दीं. गोलीबारी की आवाज सुनते ही होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

फायरिंग के दौरान होटल में काम करने वाले वेटर मनीष को गोली लग गई. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जांच के दौरान गोली के खोखे बरामद
पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान गोली के खोखे भी बरामद किए हैं. घटना के बाद अपराधियों की तलाश में इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

पुलिस को प्रारंभिक जांच में इस घटना में शामिल एक आरोपी की पहचान होने की जानकारी मिली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !