Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Ranchi News: रांची RIMS में एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी अफसर बनकर बनाया शिकार

Ranchi News: रांची से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। जहां RIMS में एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली की गई है। इस मामले में सुखदेव नगर थाना में केस दर्ज कराया गया है।

कंबल बांटने के बहाने बनाया विश्वास
शिकायत करने वाले दीवान मिढ़ा ने बताया कि एक दंपती ने खुद को बड़े अधिकारियों और नेताओं से जुड़ा हुआ बताया। उन्होंने भरोसा जीतने के लिए मुख्यमंत्री आवास के नाम पर कंबल बांटने की बात कही और करीब 1000 कंबल भी लिए।

एडमिशन के नाम पर झांसा
इसके बाद उन्होंने पीड़ित की बेटी का RIMS में NRI कोटे से एडमिशन कराने का झांसा दिया। शुरुआत में 15 लाख रुपये नकद लिए, फिर अलग-अलग जगह जैसे,  स्टेट गेस्ट हाउस, सर्किट हाउस और RIMS परिसर में बुलाकर करीब 1 करोड़ रुपये और लगभग 1 किलो सोना भी ले लिया। पीड़ित का कहना है कि उनके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट सबूत के तोर पर हैं।

बीमारी का फायदा उठाकर ठगी, पैसे मांगने पर दी धमकी
मामला तब और चर्चा का विषय बन गया जब पीड़ित की बहन बीमार हो गई। इलाज, एयर एंबुलेंस और ऑपरेशन के नाम पर आरोपियों ने और पैसे मांगे। भरोसे में आकर पीड़ित ने अपनी जमीन-जायदाद और गहने तक दे दिए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

जब पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपियों ने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। यहां तक कि गाड़ी में नशीला पदार्थ रखकर फंसाने की साजिश भी रची। 

जांच में खुला राज, नकली नाम से करता था ठगी 
जांच में पता चला कि आरोपी का असली नाम तनवीर अख्तर है, जो अरुण कुमार बनकर लोगों को धोखा दे रहा था। उसकी पत्नी का नाम आइशा बताया जा रहा है। दोनों पर फर्जी पहचान दिखाकर ठगी करने का आरोप है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से अपने पैसे और सोना वापस दिलाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !