Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Ranchi News: रिम्स में इलाज को लेकर विवाद, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों में झड़प

Ranchi News: रांची स्थित रिम्स में मंगलवार की शाम इलाज को लेकर मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के मुताबिक चतरा से आए एक मरीज के उपचार और जांच प्रक्रिया को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई थी. विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों ओर से धक्का-मुक्की होने लगी. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला के भी घायल होने की सूचना है.

घटना के बाद अस्पताल में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. मामले की सूचना बरियातू थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और स्थिति को शांत कराया.

रिम्स प्रबंधन ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !