Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Ranchi News: रिहाई की मांग को लेकर कुख्यात अनिल शर्मा ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

Ranchi News: लंबे समय से जेल में बंद कुख्यात अनिल शर्मा ने अपनी रिहाई को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. बताया जा रहा है कि वह पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कारावास में है.

नियमों के तहत 25 वर्ष की सजा पूरी कर चुके बंदियों के लिए वर्ष 1984 और 2007 की नीतियों में समय पूर्व रिहाई का प्रावधान है. इसी आधार पर अनिल शर्मा ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी रिहाई के लिए आवेदन दिया था.

हालांकि राज्य सरकार ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया है. मामले की सुनवाई अदालत में सूचीबद्ध है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !