Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Ranchi News: विकास कार्य के लिए मिला फंड करना पड़ा वापस

Ranchi News: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान को वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट मिला था, लेकिन प्रबंधन समय पर इसका उपयोग नहीं कर सका और करीब 205 करोड़ रुपये वापस करने पड़े।जानकारी के अनुसार, रिम्स केवल लगभग 85 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया। इस राशि से अस्पताल भवन की मरम्मत कराई गई और एमआरआई, सीटी स्कैन व रेडियोथेरेपी जैसी मशीनों की खरीद की गई।
नहीं बन पाया 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी विंग

हालांकि बजट का मुख्य उद्देश्य नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाना और 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी विंग तैयार करना था, जो पूरा नहीं हो सका।
बताया जा रहा है कि सुपर स्पेशियलिटी विंग के निर्माण को लेकर रिम्स परिषद से मंजूरी मिलने में देरी हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से संबंधित फाइलें भी समय पर नहीं पहुंचीं, जिससे वित्तीय वर्ष समाप्त हो गया और फंड खर्च नहीं हो पाया। अब इस योजना को नए वित्तीय वर्ष में फिर से आगे बढ़ाने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !