Ranchi News: रांची के सदर अस्पताल के Eye Department को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है. राज्य सरकार ने इसके लिए 2.50 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है. इस राशि से आंखों की गंभीर बीमारियों की जांच के लिए कई आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे.
एक ही जगह मिलेगी आंखों की कई जांच सुविधाएं
अस्पताल में Comprehensive Eye OPD विकसित की जाएगी. यहां मरीजों के पंजीकरण से लेकर आंखों की जांच और डॉक्टर से परामर्श तक की सुविधा मिलेगी. इसके साथ Refraction और Optometry की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इससे मरीजों को शुरुआती जांच के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत कम होगी.
Glaucoma और मोतियाबिंद की जांच आसान होगी
मोतियाबिंद और Glaucoma जैसी बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी. इसके लिए Tonometry, Pachymetry, OCT और Automated Visual Field Testing जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इन मशीनों की मदद से बीमारी की पहचान करने के साथ मरीज की आंखों की स्थिति पर भी नजर रखी जा सकेगी. Retina की जांच के लिए Digital Fundus Imaging और OCT की सुविधा शुरू की जाएगी. इससे Diabetes की वजह से आंखों में होने वाली बीमारी Diabetic Retinopathy की पहचान में मदद मिलेगी.
मरीजों को दूसरे अस्पताल जाने की जरूरत होगी कम
सरकार का उद्देश्य सदर अस्पताल में आंखों से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जांच सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराना है. इससे मरीजों को जरूरी जांच के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख कम करना पड़ सकता है. योजना के काम की नियमित निगरानी भी की जाएगी. अधिकारियों की ओर से Site Inspection कर इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी. योजना को लागू करने से पहले आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति भी ली गई है.