Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Ranchi News: हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 5 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी हिरासत में

Ranchi: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता के चलते हटिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ऑपरेशन “नारकोस” के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान RPF की टीम ने ट्रेन से गांजा बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

ट्रेन की जांच के दौरान पकड़े गए संदिग्ध
आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सुरक्षा बल की टीमें लगातार रेलवे क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस के S1 कोच की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सामने आई पहचान
पकड़े गए युवकों की पहचान परवीन कुमार (लगभग 24 वर्ष) और विक्रम कुमार (लगभग 23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बैग से मिला 5 किलो गांजा
आरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में जब उनके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल छह पैकेट गांजा बरामद किया गया। जांच के लिए डीडी किट का इस्तेमाल किया गया, जिसमें बरामद पदार्थ गांजा ही पाया गया। जब्त गांजे का कुल वजन करीब 5 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई
दोनों युवकों के पास इस नशीले पदार्थ को ले जाने से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जब्त गांजा के साथ जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में जीआरपी हटिया थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) और 29 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

टीम की भूमिका रही अहम
इस पूरी कार्रवाई में RPF पोस्ट हटिया के प्रभारी निरीक्षक रुपेश कुमार, एसआई दीपक कुमार, चंद्रिका कच्छप के साथ फ्लाइंग टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार तथा स्टाफ सदस्य दिनेश प्रसाद और हेमंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !