Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Ranchi News: होटवार जेल में स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का औचक निरीक्षण

Ranchi News: रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में बंदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए सोमवार को डालसा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया. यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई. निरीक्षण दल में डालसा के सचिव राकेश रौशन और सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार शामिल थे.


बीमार बंदियों से की सीधी बातचीत

निरीक्षण के दौरान टीम ने जेल अस्पताल का दौरा किया और वहां भर्ती बीमार बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही बंदियों से उनके मामलों की प्रगति के बारे में भी बातचीत की गई.

आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की जांच
टीम ने अस्पताल में उपलब्ध एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर जैसी जरूरी सुविधाओं की भी जांच की. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रात के समय भी डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बंदियों को तुरंत इलाज मिल सके.

जेल की रसोई और भोजन की गुणवत्ता पर भी नजर
निरीक्षण टीम ने जेल की रसोई का भी जायजा लिया. बंदियों को दिए जा रहे भोजन के स्वाद, स्वच्छता और पोषण स्तर की जांच की गई. टीम ने भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए.

महिला वार्ड का भी किया निरीक्षण
टीम ने जेल के महिला वार्ड का दौरा कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों को महिला बंदियों के स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !