Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Ranchi News : झारखंड कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, मंत्री राधा कृष्ण किशोर से पार्टी असहज

Ranchi News : झारखंड कांग्रेस में इन दिनों अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। मंत्री राधा कृष्ण किशोर के लगातार बयानों, पत्रों और संगठनात्मक फैसलों पर सवाल उठाने से पार्टी के भीतर असहज स्थिति बन गई है। पार्टी से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।सूत्रों के अनुसार राधा कृष्ण किशोर ने प्रदेश नेतृत्व के कई फैसलों पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए हैं। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, जंबो कमेटी के गठन, योगेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई और अन्य मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इससे कांग्रेस के भीतर विवाद और गहरा गया है।

प्रदेश नेतृत्व पर सवालों से बढ़ी राजनीतिक हलचल, अनुशासनात्मक कार्रवाई की अटकलें तेज


कांग्रेस नेताओं का मानना है कि मंत्री के सार्वजनिक बयानों से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ लगातार खुलकर बोलने से संगठनात्मक अनुशासन पर असर पड़ रहा है। कुछ नेताओं ने इसे पार्टी को असहज करने वाला कदम बताया है।

बताया जा रहा है कि राधा कृष्ण किशोर ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश नेतृत्व को पत्र भी लिखे हैं, जिनकी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज हैं। वहीं पार्टी के भीतर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन जारी है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है। चर्चा यह भी है कि आने वाले दिनों में संगठन स्तर पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !