Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Ranchi News : झारखंड टी-20 लीग का आगाज कल से, क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात

Ranchi News : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से आयोजित झारखंड टी-20 लीग का शुभारंभ बुधवार से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। राज्य के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय से इस प्रतियोगिता का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। टूर्नामेंट में झारखंड के कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेडियम तक आकर्षित करने के लिए जेएससीए ने विशेष व्यवस्था की है। आम दर्शकों के लिए साउथ ब्लॉक में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। इससे बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के स्टेडियम पहुंचकर मुकाबलों का आनंद लेने की उम्मीद है।

डीडी स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर होगा सीधा प्रसारण

जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी घर बैठे सभी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन दर्शकों के लिए जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रोज खेले जाएंगे दो मुकाबले, युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच

झारखंड टी-20 लीग के दौरान प्रतिदिन दो मैच आयोजित किए जाएंगे। पहला मुकाबला दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 4 बजे खेला जाएगा। लीग के जरिए खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

जेएससीए का मानना है कि यह टूर्नामेंट राज्य में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। साथ ही युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर भी मिलेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !