Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Ranchi News : टेंडर घोटाला केस में आलमगीर आलम की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi News : टेंडर घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। इस याचिका में उन्होंने अपनी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने और निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।
हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी अब आगे की कानूनी प्रक्रिया


मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में हुई। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से अधिवक्ता जोहेब हुसैन, ए.के. दास और सौरव कुमार ने पक्ष रखा। गौरतलब है कि इस मामले में ईडी ने आलमगीर आलम, उनके आप्त सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

इससे पहले 6 मई 2024 को ईडी ने रांची सहित कई स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर से करीब 32.2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। वहीं संजीव लाल के घर से 10.5 लाख रुपये और सचिवालय स्थित कार्यालय से 2.3 लाख रुपये मिले थे।

ईडी ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सर सैयद रेजीडेंसी, पीपी कंपाउंड, सेल सिटी, बरियातू, मोरहाबादी और बोड़िया समेत कई इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया था। अब इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है, जो आगे की कानूनी प्रक्रिया को तय करेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !