Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Ranchi News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बाबूलाल मरांडी का हमला, विशेष सत्र बुलाने की मांग

Ranchi News : झारखंड की सियासत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरते हुए इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

महिला आरक्षण लागू करने में देरी पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन झारखंड में इसे लेकर ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है और इस मुद्दे को टाल रही है।

विशेष सत्र बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग

मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार को इस महत्वपूर्ण विषय पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार को जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेना होगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !