Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Ranchi News : रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News :  राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना पुलिस ने नागाबाबा खटाल के समीप फ्लाईओवर के नीचे छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।


दोनों आरोपियों के पास से 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी के दौरान रंजीत कुमार वर्मा के पास से 3.9 ग्राम और कृष्णा कुमार वर्मा के पास से 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा एक रियलमी और एक ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया गया।

हजारीबाग से लाकर रांची में बेचते थे नशा

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हजारीबाग से ब्राउन शुगर लाकर रांची के नागाबाबा खटाल और आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर उसकी बिक्री करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। छापेमारी का नेतृत्व कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने किया। टीम में मीनकेतन कुमार, विकास कुमार सिंह, नरेन्द्र बास्की, रितेश कुमार तथा कोतवाली थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !