Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Ranchi News : राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की अहम बैठक आज, सीएम आवास पर जुटेंगे विधायक

Ranchi News : राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति और आगे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।


JMM, कांग्रेस, राजद और माले के विधायक होंगे शामिल

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और माले के सभी विधायकों के शामिल होने की संभावना है। महागठबंधन के नेता चुनाव को लेकर विधायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।

चुनाव से पहले एकजुटता का संदेश देने की तैयारी

राज्यसभा चुनाव से पहले आयोजित इस बैठक को महागठबंधन की एकजुटता और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, बैठक में मतदान प्रक्रिया, समन्वय और गठबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !