Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Ranchi News : रिम्स के पास टला बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार मेडिकल शॉप में घुसी

Ranchi News : सदर थाना क्षेत्र स्थित रिम्स के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित कार अचानक बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने पहले एक अन्य वाहन को टक्कर मारी और फिर नियंत्रण खोते हुए सीधे पटेल मेडिकल हॉल में घुस गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


मेडिकल शॉप में घुसी कार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, पुलिस जांच में जुटी


कार के मेडिकल शॉप में घुसने से पहले भी उसने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !