Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News : संत पॉल्स कथिड्रल चर्च में 28 मई को होगा दृढ़ीकरण संस्कार, 40 युवा बनेंगे पूर्ण सदस्य

Ranchi News : बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कथिड्रल चर्च में 28 मई को इस वर्ष का पहला दृढ़ीकरण संस्कार आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में 15 वर्ष से अधिक आयु के 40 युवक-युवतियां शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा।


दृढ़ीकरण संस्कार का अनुष्ठान बीबी बास्के की अगुवाई में संपन्न होगा। इस दौरान बिशप चयनित युवाओं पर हाथ रखकर विशेष प्रार्थना करेंगे और उन्हें आशीर्वाद देंगे। संस्कार के बाद सभी युवाओं को चर्च का पूर्ण सदस्य माना जाएगा और उन्हें पहली बार प्रभु भोज ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।


ईसाई जीवन का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है दृढ़ीकरण संस्कार


चर्च प्रबंधन के अनुसार दृढ़ीकरण संस्कार ईसाई जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसके माध्यम से युवा बाइबल की शिक्षाओं के अनुसार जीवन जीने और परमेश्वर के प्रति अपनी आस्था को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।


कई चर्च पदाधिकारी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद


कार्यक्रम में उपसभापति रेव्ह. जोलजस कुजूर, रेव्ह जस्टिन भुईयां, रेव्ह उमलन जॉन सांगा, रेव्ह थॉमस बाजरा, रेव्ह जोहन भेंगरा, रेव्ह विकास कुजूर और रेव्ह ग्लोरिया डहंगा समेत कई चर्च पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं पेरिश समिति और महिला समिति के सदस्य अतिथियों एवं विश्वासियों का स्वागत करेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !