Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Ranchi News : स्कूल से बच्चे को लेने पहुंचे डॉक्टर पर डंडे से हमला, सिर में लगी चोट

Ranchi News : सिमलिया स्थित लीवेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बच्चे को लेने पहुंचे एक डॉक्टर पर डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अभिभावक डॉ. दीपक कुमार ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


पत्नी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर विवाद

शिकायत के अनुसार, स्कूल परिसर में एक अभिभावक ने डॉ. दीपक कुमार की पत्नी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। डॉक्टर ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी स्कूल परिसर से बाहर चला गया।

स्कूल के बाहर डंडे से हमला करने का आरोप

आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति डंडा लेकर स्कूल के बाहर डॉक्टर का इंतजार करने लगा। जैसे ही डॉ. दीपक स्कूल से बाहर निकले, आरोपी ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर के सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा।


घटना के बाद डॉ. दीपक ने पुलिस को आरोपी की तस्वीर और उसके वाहन का नंबर उपलब्ध कराने की बात कही है। रातू थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !