Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Ranchi News : ACB में लंबित प्रारंभिक जांच पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी सीलबंद रिपोर्ट

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में वर्षों से लंबित प्रारंभिक जांच (PE) मामलों को लेकर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार को निर्देश दिया कि ACB में लंबित सभी प्रारंभिक जांच की अद्यतन स्थिति सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाए।


11 साल से लंबित जांच पर कोर्ट ने जताई चिंता

सुनवाई के दौरान हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि कई प्रारंभिक जांच 11 वर्षों से अधिक समय से लंबित हैं। कुछ मामले वर्ष 2013 और 2022 से अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। लंबी देरी के कारण कई अधिकारी और कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


17 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सभी लंबित PE मामलों की अद्यतन रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !