Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के प्रश्नपत्र-2 में नागपुरी, खोरठा और संथाली विषयों की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित उत्तर कुंजी देखने की अपील की है।
तीन विषयों की उत्तर कुंजी में किया गया संशोधन
उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका समेत आठ जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद आयोग ने औपबंधिक उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की थीं। विषय विशेषज्ञ समिति की समीक्षा के बाद 1 जून 2026 को अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की गई थी।
बाद में नागपुरी, खोरठा और संथाली विषयों के कुछ अभ्यर्थियों ने साक्ष्यों के साथ उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराईं। विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा दोबारा समीक्षा किए जाने के बाद आयोग ने इन तीनों विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी में संशोधन किया है।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखने और आगे की प्रक्रिया के लिए नवीनतम जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है।