Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Seraikela Crime News: सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में बंगाल के 4 आरोपी गिरफ्तार

Seraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास के रूप में हुई है। सभी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल-चिनसुराह क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पूछताछ के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !