Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Seraikela Crime News: सरायकेला पुलिस ने स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Seraikela: सरायकेला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सरायकेला न्यायालय में लंबित  GR No-338/02 एवं GR No-36/04 के मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरांग हाइबुरु उर्फ मरांग हो, निवासी जोरडीहा, थाना सरायकेला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार चल रहे अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !