Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Seraikela News: नगर निकाय मतगणना को लेकर प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद और सरायकेला नगर पंचायत की मतगणना को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक एवं सहायकों के लिए प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण नृपराज उच्च विद्यालय, सरायकेला में आयोजित किया गया.

प्रशिक्षण सत्र में मतगणना कर्मियों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही मतगणना के दौरान अपेक्षित अनुशासन, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए.

अधिकारियों द्वारा मतगणना की पूरी प्रक्रिया, मतपत्रों की जांच तथा परिणाम संधारण की विधि को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया. मतगणना कक्ष की संरचना, टेबलों की संख्या और उनकी व्यवस्थित स्थापना, आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता और समुचित ले-आउट के संबंध में भी जानकारी साझा की गई.

प्रशिक्षण के दौरान मतपेटी खोलने की निर्धारित प्रक्रिया, सीलों के सत्यापन, अभिलेखों के मिलान और मतपत्रों की गिनती की क्रमवार कार्यवाही का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही वैध और अवैध मतपत्रों के उदाहरण दिखाकर कर्मियों को परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया, ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !