Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Seraikela News: पुलिसिंग में दिखेगा नया तेवर, भव्य स्वागत के बीच नई एसपी निधि द्विवेदी का आगाज

Seraikela News: जिले की नई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चों से जुड़े मामलों पर जिला पुलिस का विशेष फोकस रहेगा, ताकि संवेदनशील मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


अपराध पर कसेगा शिकंजा, सुरक्षित जिला बनाने का संकल्प

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले को अपराध मुक्त बनाने का लक्ष्य तय करते हुए पुलिसिंग को और मजबूत करने की बात कही।


भव्य स्वागत के साथ नई पारी की शुरुआत

कार्यभार संभालने से पहले जिला पुलिस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, चांडिल के एसडीपीओ अरविंद बिंद्रा, डीएसपी सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे और नई एसपी का स्वागत किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !