Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Seraikela News: सरायकेला में वज्रपात से 9 साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़कुम पंचायत स्थित नुआगुड़ा गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से नौ साल की एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.


श्राद्ध में जुटे थे परिजन, तभी बदला मौसम

जानकारी के अनुसार, गांव में एक परिवार के यहां श्राद्ध संस्कार चल रहा था. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार एकत्र हुए थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली. तेज गर्जना और बारिश के बीच आकाशीय बिजली कार्यक्रम स्थल के पास गिर गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

मां के श्राद्ध में पहुंची बेटी की भी चली गई जान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 9 वर्षीय रोशनी सोरेन और 32 वर्षीय सोनू सरदार के रूप में हुई है. इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि रोशनी सोरेन अपनी मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. मां को खोने के कुछ ही समय बाद उसी कार्यक्रम में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी भी मौत हो गई.

पांच घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
वज्रपात के बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की निगरानी में सभी पांच घायलों का इलाज जारी है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया. इस हादसे के बाद पूरे नुआगुड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !