Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Seraikela News: सरायकेला में शुरू हुआ SIR-2026 अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में मतदाता सूची को सही और अपडेट करने के लिए सोमवार से विशेष अभियान शुरू हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहा यह अभियान 4 सितंबर तक जारी रहेगा. इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO अब घर-घर पहुंचेंगे. वे परिवार के सदस्यों और मतदाता सूची में दर्ज नामों की जानकारी का मिलान करेंगे.

हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो, यही मकसद
अभियान का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि एक परिवार में रहने वाले सभी पात्र लोगों का नाम सही मतदान केंद्र की सूची में दर्ज है या नहीं. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए. BLO घर पर जाकर मतदाताओं से जरूरी जानकारी लेंगे. इस दौरान लोग अपने और परिवार के अन्य पात्र सदस्यों की जानकारी ध्यान से जांच सकते हैं.

नाम नहीं है तो फॉर्म-6 से मिलेगा मौका
सत्यापन के दौरान अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो उसे नाम जुड़वाने में मदद दी जाएगी. इसके लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है. वहीं, ऐसे लोग जो अभी सरायकेला-खरसावाँ में रह रहे हैं, लेकिन उनका नाम बिहार, पश्चिम बंगाल या किसी दूसरे राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है, वे अपना नाम यहां स्थानांतरित करा सकते हैं. इसके लिए फॉर्म-8 और घोषणापत्र के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

उपायुक्त ने मतदाताओं से की अपील
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि BLO के घर पहुंचने पर परिवार के सभी पात्र सदस्यों की जानकारी ध्यान से जांचें. अगर मतदाता सूची में कोई गलती है या किसी जानकारी में सुधार की जरूरत है, तो तय समय के भीतर दावा-आपत्ति जरूर दर्ज करें.

घरों पर लगाए जाएंगे ‘फैमिली टुगेदर’ स्टिकर
मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए घरों पर ‘फैमिली टुगेदर’ स्टिकर भी लगाए जा रहे हैं. मतदाताओं को किसी तरह की जानकारी या सहायता चाहिए तो वे 1950 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ECINET की सुविधा से भी मतदाता संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !