Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Seraikela News : बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Seraikela News : कांड्रा थाना क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुभव भारद्वाज ने दी।


उन्होंने बताया कि 22 मई को बैंक मैनेजर को फोन कर खुद को “रवि लोहार” बताते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपी ने कहा था कि वह सरायकेला जेल में बंद है और जमानत व वकील के खर्च के लिए पैसे चाहिए। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


मानगो बस स्टैंड के पास से आरोपी बंटी गुहा गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास छापेमारी कर आरोपी बंटी गुहा (38) को गिरफ्तार कर लिया। वह परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी का निवासी है और वर्तमान में पश्चिम कोलकाता में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !