Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Shravani Mela 2026: देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन शुरू, शिवभक्तों का सफर होगा 20 मिनट छोटा

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 से पहले शिवभक्तों को बड़ी सौगात मिली है. देवघर और बासुकीनाथ को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क शुक्रवार शाम से वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दी जाएगी. इससे दोनों धामों के बीच यात्रा पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी, जबकि सफर में करीब 20 मिनट की बचत होने की उम्मीद है.
श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा फायदा
हर साल सावन में लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के बाद बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं. पिछले दो वर्षों से सड़क निर्माण के कारण उन्हें जाम, खराब रास्ते और लंबी यात्रा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. अब फोरलेन शुरू होने के बाद यातायात सुचारु रहेगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी. इससे श्रावणी मेले के दौरान प्रशासन को भी भीड़ और ट्रैफिक संभालने में आसानी मिलेगी.

मेले से पहले पूरा हुआ अहम प्रोजेक्ट
30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को देखते हुए इस सड़क को समय पर चालू करना प्राथमिकता में था. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसे 25 जुलाई तक शुरू करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन सभी जरूरी तैयारियां पूरी होने के बाद इसे तय समय से पहले चालू करने का फैसला लिया गया. रेलवे से अनापत्ति मिलने के बाद परियोजना का अंतिम काम पूरा कर लिया गया और अब नियमित आवागमन शुरू हो जाएगा.

999 करोड़ की लागत से तैयार हुआ फोरलेन
करीब 999 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फोरलेन सड़क 45.15 किलोमीटर लंबी और 17 मीटर चौड़ी है. दोनों दिशाओं में 8.5-8.5 मीटर चौड़ी दो-दो लेन बनाई गई हैं. परियोजना में दो रेल उपरिगामी पुल और 24 अंडरपास भी शामिल हैं, जिससे स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होगी. प्रशासन का मानना है कि यह सड़क श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !