Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Simdega News: केरसई में गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 19 पशु और तीन वाहन किया जब्त

Simdega: सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र के चौराटांड़ इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंशीय पशुओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 19 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

दो पिकअप और एक कार पुलिस के कब्जे में
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो पिकअप वाहन जब्त किए, जिनमें पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा था। इसके अलावा तस्करों द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए।

फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी
थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
थाना प्रभारी ने साफ कहा कि केरसई थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुआ, अवैध शराब और पशु तस्करी जैसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पशुओं को सुरक्षित रखा गया
पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान एएसआई अवधेश कुमार समेत पुलिस बल के अन्य जवान भी मौके पर मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !