Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम की वेबसाइट अचानक हुई ठप, यूजर्स परेशान

Social Media Outage: मेटा के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं शुक्रवार शाम अचानक प्रभावित हो गईं। शाम करीब 7 बजे के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने दोनों प्लेटफॉर्म के वेब वर्जन में तकनीकी खराबी की शिकायत की।यूजर्स के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम के होमपेज पर नई पोस्ट दिखाई नहीं दे रही थीं। कई लोगों को अपनी प्रोफाइल की जानकारी देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कुछ फीचर्स ठीक से काम नहीं कर रहे थे।

पोस्ट अपलोड करने में आई बाधा
तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई यूजर्स नई पोस्ट प्रकाशित नहीं कर सके। वहीं कुछ लोगों ने बार-बार पेज रिफ्रेश होने और वेबसाइट क्रैश होने की शिकायत भी की। इससे सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को काफी असुविधा हुई। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर भी बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं। इससे साफ है कि समस्या केवल कुछ यूजर्स तक सीमित नहीं थी, बल्कि बड़े स्तर पर लोगों को प्रभावित कर रही थी।

मोबाइल ऐप सामान्य रूप से करते रहे काम
राहत की बात यह रही कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के मोबाइल ऐप पर इस समस्या का ज्यादा असर नहीं देखा गया। अधिकांश यूजर्स ऐप के जरिए सामान्य रूप से प्लेटफॉर्म का उपयोग करते रहे। समाचार लिखे जाने तक मेटा ने इस तकनीकी गड़बड़ी को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की थी। कंपनी की ओर से समस्या के कारण और समाधान को लेकर जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !