Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Tulsi Plant Care Tips: तपती गर्मी में भी हरी-भरी रहेगी तुलसी, बस अपनाएं ये आसान उपाय

Tulsi Plant Care Tips: तेज गर्मी में तुलसी का पौधा जल्दी मुरझाने लगता है, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और ग्रोथ रुक जाती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है. सही देखभाल और एक खास नेचुरल घोल से आप अपने तुलसी के पौधे को लंबे समय तक हरा-भरा रख सकते हैं.
घर पर तैयार करें ये नेचुरल घोल, जड़ों को मिलेगी ठंडक
तुलसी के पौधे को गर्मी से बचाने के लिए आप एक साधारण लेकिन असरदार घोल तैयार कर सकते हैं. इसके लिए खट्टी छाछ लें और उसमें आधा पानी मिलाएं. अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस मिश्रण को इतना पतला रखें कि यह आसानी से मिट्टी में समा जाए. इस घोल को हर 15-20 दिन में शाम के समय पौधे की जड़ों में डालें. ध्यान रखें कि मात्रा ज्यादा न हो, बस उतना ही डालें जितना मिट्टी सोख सके.

कैसे काम करता है ये घोल, जानिए इसके फायदे
यह नेचुरल मिश्रण पौधे की जड़ों को ठंडक देता है और मिट्टी में नमी बनाए रखने में मदद करता है. छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड और अच्छे बैक्टीरिया फंगस को कम करते हैं और जड़ों को मजबूत बनाते हैं. साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं. हल्दी की एंटीसेप्टिक गुण पौधे को कीट और संक्रमण से बचाते हैं, जबकि एलोवेरा जेल प्राकृतिक खाद और रूट ग्रोथ बढ़ाने वाले तत्व की तरह काम करता है. इससे पौधा हेल्दी और हरा-भरा बना रहता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान, तभी मिलेगा पूरा फायदा
गर्मी के मौसम में तुलसी के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे हल्की धूप के साथ थोड़ी छांव भी मिलती रहे. मिट्टी के गमले का इस्तेमाल बेहतर होता है, क्योंकि इसमें नमी लंबे समय तक बनी रहती है. मिट्टी को सूखने से बचाने के लिए गमले में सूखी पत्तियां, घास या नारियल के छिलकों की परत बिछा सकते हैं. अगर पौधा खुले आंगन में है, तो तेज धूप से बचाने के लिए हल्का कपड़ा ढक सकते हैं. साथ ही समय-समय पर सूखी या पीली पत्तियां और मंजरी को हटाते रहें, ताकि पौधे की ग्रोथ बेहतर बनी रहे.

तुलसी का पौधा सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि औषधीय रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है. थोड़ी सी देखभाल और यह आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इसे भीषण गर्मी में भी स्वस्थ और हरा-भरा बनाए रख सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !