Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

UP LPG Tanker Accident: एलपीजी टैंकर में लगी भीषण आग, टोल बूथ से टकराते ही पांच कर्मचारी झुलसे

UP LPG Tanker Accident: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया , जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. एलपीजी से भरा एक टैंकर सिरोही टोल प्लाजा के पास अचानक आग की चपेट में आ गया और बेकाबू होकर टोल बूथ से टकरा गया. हादसे में पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई अन्य कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली.
टोल प्लाजा पहुंचते ही मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे आसपास, कानपुर की ओर से आ रहा एलपीजी टैंकर सिरोही टोल प्लाजा के पास पहुंचा था. शुरुआती आशंका है कि गैस रिसाव के बाद टैंकर में आग लग गई. आग तेजी से फैलने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर सीधे टोल बूथ से जा भिड़ा. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई.

आग की चपेट में आए कर्मचारी और वाहन
टैंकर की टक्कर के साथ ही टोल बूथ भी आग की लपटों में घिर गया. हादसे में वहां मौजूद पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अन्य कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. आग की वजह से टोल प्लाजा के पास खड़े कई दोपहिया और चारपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए. धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक और देर तक दिखाई देता रहा.

पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई. एहतियात के तौर पर टोल प्लाजा के आसपास के इलाके को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी रोक दिया गया. शुरुआती जांच में एलपीजी रिसाव की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !