Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

VIP Culture: मंदिरों में VIP दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

VIP Culture: मद्रास हाईकोर्ट ने मंदिरों में वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भगवान के सामने सभी श्रद्धालु समान हैं। अदालत ने सवाल उठाया कि ऐसी व्यवस्था क्यों होनी चाहिए, जिसमें आम भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़े जबकि कुछ लोगों को विशेष सुविधा दी जाए।

मंत्री-विधायक यह न समझें कि भगवान उनका इंतजार कर रहे हैं
जस्टिस जी. आर. स्वामीनाथन और जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन की अदालती बेंच ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि मंत्रियों और विधायकों को यह नहीं मानना चाहिए कि वे किसी भी समय मंदिर पहुंच सकते हैं और भगवान उनका इंतजार कर रहे हैं। यह टिप्पणी विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक नेता की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान की गई।

VIP दर्शन खत्म करने की मांग पर सरकार से जवाब तलब
याचिका में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अन्य सभी के लिए वीआईपी दर्शन व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गई है। मामले में अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद निर्धारित की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !