Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Youngest MLA Maithili Thakur: लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने रचा इतिहास, बनीं सबसे कम उम्र की विधायक

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा जिले की अलीनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने शानदार जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मात्र 25 वर्ष की आयु में विधायक बनकर उन्होंने न सिर्फ अपने राजनीतिक करियर की शानदार शुरुआत की है, बल्कि वह बिहार विधानसभा की सबसे कम उम्र की विधायक भी बन गई हैं।

 अलीनगर सीट पर चला मैथिली का जादू

मैथिली ठाकुर ने राष्ट्रीय जनता दल के अनुभवी प्रत्याशी विनोद मिश्रा को 11,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया। शुरू से ही इस सीट पर मैथिली ठाकुर का पलड़ा भारी रहा और मतगणना के हर राउंड के साथ उनकी बढ़त मजबूत होती गई। इस जीत ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में उनका पदार्पण महज़ एक प्रयोग नहीं, बल्कि जनता की ओर से मिली एक बड़ी स्वीकृति है।

 संगीत से सियासत तक का सफर

मैथिली ठाकुर की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि वह मुख्य रूप से एक लोक कलाकार के रूप में पहचानी जाती थीं। संगीत की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद, उनका राजनीति में आना और पहले ही चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करना, युवा मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है।

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए, मैथिली ठाकुर ने कहा, "लोगों ने मुझे अपनी बेटी की तरह अपनाया है। मुझे कभी शक नहीं था कि नतीजे ऐसे होंगे।" उन्होंने आगे कहा कि वह आने वाले समय में खुद को साबित करेंगी और अलीनगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !