Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Jharkhand News: अखिल भारतीय पुलिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड पुलिस ने शुरू की टीम चयन प्रक्रिया

Jharkhand News: आगामी द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 में भाग लेने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मेजबानी में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा.


तीन सदस्यीय चयन बोर्ड का गठन 


टूर्नामेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए झारखंड पुलिस ने तीन सदस्यीय चयन बोर्ड का गठन किया है. इस बोर्ड में स्पेशल ब्रांच के पुलिस अधीक्षक, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के अधिकारी और जैप-1 के कमांडेंट को शामिल किया गया है.

फिटनेस के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन

शुक्रवार की सुबह से चयन शिविर की शुरुआत हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता और शारीरिक फिटनेस का प्रदर्शन कर रहे हैं.

चयन बोर्ड को निर्देश दिया गया है कि वे प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर कुल 16 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करें, जो आगामी अखिल भारतीय पुलिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !