Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur Breaking: भालूबाशा जोड़ा मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबाशा इंद्रानगर जोड़ा मंदिर के पास में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग में फंसकर 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, शोभा मुखर्जी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में घर का सारा सामान खाक हो गया और छत पर रखे एक पालतू तोते की भी दम घुटने से मौत हो गई।


गहरी नींद में थे परिजन, अचानक मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक घर के अंदर धुआं भरने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। चीख-पुकार मचने पर घर के अन्य सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन बुजुर्ग शोभा मुखर्जी अंदर ही फंसी रह गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बचाने का मौका नहीं मिला।

फायर ब्रिगेड की लापरवाही पर भड़के स्थानीय लोग

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत सीतारामडेरा थाना और दमकल विभाग को सूचना दी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के तकरीबन एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि अगर दमकल की टीम समय पर पहुंच जाती, तो शायद बुजुर्ग महिला की जान बचाई जा सकती थी। इस देरी को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसी हुई महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !