Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur News: विधायक सरयू राय की पहल पर बर्मामाइन्स में बड़े नाले का निर्माण कार्य शुरू, बस्तीवासियों में खुशी की लहर

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की सक्रिय पहल और अनुशंसा के बाद जुस्को (TSUISL) ने बर्मामाइन्स क्षेत्र में कोयला टाल बस्ती से मदरसा के पीछे तक बड़े नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है।

बस्तीवासियों को गंभीर परेशानी का करना पड़ता है सामना 
स्थानीय लोगों के अनुसार, टाटा स्टील द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण होने के बाद बस्ती में गंदे पानी का निकलने का रास्ता बंद हो गया था। पिछले 10–11 महीनों से यह समस्या लगातार बढ़ती रही और बारिश या सामान्य गंदे पानी के कारण बस्तीवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई घरों में पानी घुस जाने से हालात बेहद असहज हो गए थे और यह समस्या लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल रही थी।

विधायक सरयू राय के संज्ञान में आया मामला 
स्थानीय निवासियों ने इस समस्या की जानकारी जनता दल (यू) के बर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष को दी। इसके बाद मंडल के पदाधिकारी तुरंत मौके का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। बस्तीवासियों की ओर से बार-बार की अपील के बाद, यह मामला विधायक सरयू राय के संज्ञान में आया।

जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर नाले के निर्माण की अनुशंसा
जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडेय, और अन्य पदाधिकारियों जैसे प्रकाश जी, रविंद्र ठाकुर, आशीष, प्रफुल्ल, गुरुदेव दंडी, पुनीत साहू, विशेष्वर पात्र, मीरा कर्मकार, बनमाली पात्र, शिवप्रसाद बारिक ने संयुक्त रूप से बताया कि विधायक ने बस्तीवासियों की कठिनाई को देखते हुए जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर नाले के निर्माण की अनुशंसा की।


जुस्को ने तुरंत की कार्यवाही
विधायक की सक्रिय पहल के बाद जुस्को ने तुरंत कार्यवाही की और नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया। इस कदम से स्थानीय बस्तीवासियों में खुशी और राहत का माहौल है। उन्होंने विधायक  सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से बस्तीवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव हुआ।


स्थानीय लोग उम्मीद जताते हैं कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और उनके घरों में गंदा पानी जमा होने की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !