Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur News: कुशवाहा समाज की बैठक में उठे विकास और कल्याण के नए प्रस्ताव

Jamshedpur: 28 जनवरी को Nature Vibe Resort, जमशेदपुर में कुशवाहा संघ, जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के विकास और कल्याण के लिए नए विचार और योजनाएं साझा करना था। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों और भविष्य की दिशा पर विस्तृत चर्चा हुई।

रिसॉर्ट व्यवसाय में सफलता हासिल करने वाले हुए सम्मानित
विशेष रूप से इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने कृषि कार्य छोड़ कर रिसॉर्ट व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने वाले अमित कुमार सिंह और उनके पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह को सम्मानित किया। संघ के पदाधिकारियों ने उनकी मेहनत और समाज के लिए प्रेरणादायक योगदान की सराहना की।


बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा 
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने जमशेदपुर में एक कुशवाहा हाउसिंग सोसाइटी बनाने के सुझाव दिए, जिससे समाज के लोगों के लिए आवास सुविधाओं का एक संगठित विकल्प उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, शहर के मुख्य चौराहे पर अशोक स्तंभ स्थापित करने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

70 लोग बैठक में हुए शामिल
बैठक में कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त, सचिव राम कुमार सिंह, ट्रस्टी महेश प्रसाद, सरायकेला के डी.एस.पी रमेश कुमार, और समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य जैसे अतुल आनंद, अनूप कुमार सिंह, जवाहर लाल सिंह, विजय कुमार सिंह, तेज नारायण वर्मा, राम सुधार सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा, कुशवाहा अभियंता फोरम के पदाधिकारी और समाज के कुल 70 लोग इस बैठक में शामिल हुए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !