Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jharkhand Public Service Commission: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली, JPSC निकालेगा 30 ड्रग इंस्पेक्टरों के पद, कल से शुरू होंगे आवेदन

Jharkhand: झारखंड के युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर आया है। राज्य सरकार ने औषधि नियंत्रण निदेशालय के अंतर्गत औषधि निरीक्षक के 30 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC ने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर बुधवार को इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, 18 फरवरी शाम 5:00 बजे तक परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 फरवरी शाम 5:00 बजे तक हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि, 5 मार्च शाम 5:00 बजे तक, आयोग कार्यालय में

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें

इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी विशिष्ट रखी गई है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से कोई एक डिग्री होनी अनिवार्य है, औषधि निर्माण विज्ञान औषधि विज्ञान, नैदानिक भेषजगुण विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ आयुर्विज्ञान या सूक्ष्मजीव विज्ञान में स्नातक।

 आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनुसूची ग में निर्धारित पदार्थों के निरीक्षण के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनके पास विनिर्माण या प्रयोगशाला परीक्षण में कम से कम 18 माह का अनुभव हो, या औषधि निरीक्षक के रूप में कार्य करते हुए ऐसी फर्मों के निरीक्षण का 3 वर्ष का अनुभव हो।

परीक्षा का स्वरूप, 1000 अंकों की होगी परीक्षा

चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगी। लिखित परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ होगी, जिसमें कुल पांच पत्र होंगे, प्रत्येक पत्र 200 अंकों का होगा। हर पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। कुल 1000 अंकों की परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

श्रेणीवार पदों का विवरण

आयोग द्वारा जारी रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है, श्रेणी पदों की संख्या, अनारक्षित General 18, अनुसूचित जनजाति ST 05, अनुसूचित जाति SC, 02 पिछड़ा वर्ग BC-II, 02, अत्यंत पिछड़ा वर्ग BC-I, 01 आर्थिक रूप से कमजोर EWS 02, कुल पद 30 आयु सीमा, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा में कार्मिक विभाग के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !