Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Jharkhand News: पप्पू यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला- मंत्री इरफान अंसारी

Jharkhand News: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है. उन्होंने भाजपा सरकार से पप्पू यादव को तुरंत रिहा करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उन्हें नहीं छोड़ा गया तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगी.

डॉ. अंसारी ने कहा कि यह कार्रवाई सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो आवाजें पीड़ितों के लिए उठती हैं, उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है.

छात्रा की मौत सिस्टम की विफलता
स्वास्थ्य मंत्री ने पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को पूरे सिस्टम की विफलता बताया. उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि भाजपा शासित सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक नाकामी का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि देश और समाज की सेवा का सपना लेकर आगे बढ़ने वाली बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, और इस जिम्मेदारी में हुई चूक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

मामले को भटकाने का आरोप
डॉ. अंसारी ने आरोप लगाया कि जब पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो सरकार और प्रशासन ने मामले को भटकाने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि जवाबदेही से बचने के लिए सच्चाई को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार की आवाज बनकर न्याय की मांग की, लेकिन इसके बदले उन्हें गिरफ्तार किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मामला किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि न्याय और लोकतंत्र की रक्षा का है. उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश तुरंत रोकी जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !